कुख्यात बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइकें बरामद, दर्ज हैं 41 केस
महाराजगंज, जुलाई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कुख्यात बाइक चोर गुरुवार को नौतनवा पुलिस के हत्थे उस वक्त चढ़ गया, जब वह एक चोरी की बाइक लेकर नेपाल की सीमा में भागने की फिराक में था। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद हुई है, जिसे वह पास में ही एक झाड़ी में छिपाकर रखा था। अन्तर्जनपदीय अपराधी पिछले 10 वर्षों से अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। उसके विरुद्ध गोरखपुर एवं महराजगंज जनपद के आठ थानों में 41 मुकदमे पंजीकृत हैं। जीआरपी गोरखपुर में भी चोरी का मामला आरोपी के विरुद्ध दर्ज है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान उसके पास से नगद भी बरामद किया है, जो चोरी की बाइक नेपाल में बेंचकर रखा था। आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है。 यह भी पढ़ें- Nawada News: चोरी के रुपयों के साथ अंतरजिला गिरोह के दो शातिर गिरफ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.