गोपालगंज, अप्रैल 8 -- गोपालगंज।पश्चिम बंगाल के हावड़ा के संध्या बाजार में 30 सितंबर 2025 को गोपालगंज जिले के कुख्यात बदमाश सुरेश यादव की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल व गोपालगंज की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित जिले के सिधवलिया थाने के सुपौली गांव का गोरख यादव है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि नगर थाने के कुकुरभुक्का गांव का रहनेवाला सुरेश यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पश्चिम बंगाल की पुलिस लगातार गोपालगंज की पुलिस से संपर्क में थी। इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी नीरव कुमार ने नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की पुलिस की टीम ने गोरख यादव के ठिकानों पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया। आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की टीम उसे अपने साथ लेकर ...