बागपत, अगस्त 31 -- बड़ौत। बागपत पुलिस ने अपराध के जरिए अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल की करीब 3.50 करोड़ रुपये कीमत की कृषि भूमि कुर्क की है। रमाला और छपरौली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 8130 वर्ग मीटर कृषि भूमि कुर्क की गई। सीओ अंशु जैन ने बताया कि रमाला थाने में धर्मेंद्र किरठल पुत्र रामपाल निवासी किरठल, हाल निवासी विनोद विहार कॉलोनी ऋषिकेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमे दर्ज है। कुख्यात पर हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा नियंत्रण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और लूट समेत संगीन धाराओं के अंर्तगत विभिन्न थानों पर 55 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी वर्तमान में जनपद अंबेडकरनगर की जेल में बंद है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से किरठल...