शामली, अगस्त 7 -- कैराना। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के ईनामी बदमाश फुरकान का शव पोस्टमार्टम के बाद रात में कैराना पहुंचा। रात करीब एक बजे परिजनों ने कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस भी तैनात रही। बुधवार को एक लाख का इनामी फुरकान निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कैराना, झिंझाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था। एक हेड कांस्टेबल भी मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के कब्जे से एक कार्बाइन, पिस्टल, नकदी, बाइक बरामद हुई थी। पुलिस ने मृतक बदमाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वह कैराना पलायन का मुख्य आरोपी माना जाता है। उसने 2014 में भरे बाजार व्यापारी विनोद कुमार सिंघल की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। वहीं, शामली में पोस्टमार्टम के बाद र...