सीतामढ़ी, मार्च 16 -- सीतामढ़ी। सदर अनुमंडल कार्यालय में संविदा पर कार्यरत तत्कालीन लिपिक से 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे कुख्यात चिरंजीवी सागर उर्फ चिरंजीवी भगत को बिहार एसटीएफ की टीम ने उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार कर किया है। इसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सीतामढ़ी लाया गया है। रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के हजपुरवा बसंत निवासी कुख्यात अपराधी चिरंजीवी सागर उर्फ चिरंजीवी भगत के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों के अलावा मुजफ्फरपुर, शिवहर और गोपालगंज जिले में 18 से अधिक हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट व विस्फोटक अधिनियम के मामले दर्ज है। वहीं हत्या के एक मामले में वह सजायफ्ता भी है। वर्तमान में वह तत्कालीन लिपिक से रंगदारी मांगने वांछित था और शिवहर जिले में उसके विरूद्ध लाल वारंट जारी है। इसकी जानकारी एसपी कार्यालय से प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.