मधुबनी, मार्च 26 -- मधुबन/रहिका। कुख्यात राहुल कुमार चौधरी उर्फ स्वीच ऑफ की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। गुरुवार सुबह रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत मारर-कनैल गांव के बीच नहर किनारे उसका शव बरामद हुआ।‌ जला हुआ बाइक भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार शव बाइक के नीचे दबा हुआ था। पुलिस अधिकारी के अनुसार दुर्घटना के दौरान बाइक में आग लगने तथा आग के चपेट में आने से राहुल कुमार की मौत हुई है। पुलिस की मानें तो राहुल कुमार चौधरी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें लूट और आर्म्स एक्ट के मामले भी शामिल हैं। राहुल चौधरी रहिका के जगतपुर गांव का रहने वाला था। मौत की सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक वाइक के नीचे दबा हुआ था। उसका हाथ और वाइक का कुछ हिस्सा आग से जला हुआ था। ग्रामीणों ने शव को लेकर एनएच 527ए को...