भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता शहर के कुख्यात अपराधियों में शामिल इमरान उर्फ मुर्गा को जीआरपी ने एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कुख्यात नाढ़ा मियां के गिरोह के 19 सदस्यों के नाम बताए हैं और उनके फोटो भी पुलिस से साझा किया है। 11 मार्च को रेल एसपी के नेतृत्व में मोजाहिदपुर इलाके में छापेमारी के दौरान अवैध हथियार और यात्रियों से लूटे सामान की बरामदगी मामले में जीआरपी थाना में इमरान उर्फ मुर्गा और नाढ़ा पर भी केस दर्ज किया गया था। जीआरपी थानेदार इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के आदेश पर इमरान को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन बदमाशों के नाम इमरान ने बताए हैं उन सभी का सत्यापन किया जा रहा है ताकि उनकी भी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके।मुर्गा ने नाढ़ा गिरोह के इन बदमाशों के...