सराईकेला, जून 11 -- सरायकेला। जिले के कुकडु क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में जिला परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। कुकड़ू प्रखंड के सिरुम में 1 करोड़, 43 लाख रुपये की लागत से एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला हाल ही में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने रखा। इस निर्माण कार्य के लिए जिला परिषद की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सिरुम में इस केंद्र के बन जाने से स्थानीय स्तर पर लगभग 4500 की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों को भी आपातकालीन और सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा प्राप्त होगी। यह भी पढ़ें- कुकड़ू के सिरुम में 1.43 करोड़ की लागत से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामी...