कुशीनगर, जनवरी 8 -- कुशीनगर। जिले में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति के प्रमुख प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस नीति का उद्देश्य प्रदेशवासियों के लिए प्रोटीनयुक्त आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए पोल्ट्री उत्पादों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता व निर्यात संवर्धन को बढ़ावा देना है। आगामी पांच वर्षों में इस क्षेत्र में लगभग 1500 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि नीति के अंतर्गत पोल्ट्री क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्यमियों को कई महत्वपूर्ण प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं। इनमें कमर्शियल लेयर फार्म व ब्रायलर पैरेंट फार्म की स्थापना पर ब्याज सब्सिडी, बैंक से प्राप्त ऋण पर पांच वर्ष तक 7 प्रतिशत ...