रुद्रपुर, जुलाई 11 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय की ओर से सितंबर माह में स्वरोजगार आधारित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण एवं भ्रमण इकाई के तहत संचालित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं, किसानों और महिलाओं को तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। निदेशालय के अनुसार, सितंबर में कुक्कुट पालन, पशुपालन प्रबंधन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, सूकर पालन और बकरी पालन विषयों पर प्रशिक्षण आयोजित होंगे। विशेषज्ञ प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान करेंगे, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर अपनी आय बढ़ा सकें। प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिकता के आधार पर 35 से 40 प्रतिभागियों का पंजीकरण ...