बरेली, फरवरी 28 -- केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान यानि सीएआरआई में एग्रीबिजनेस इंक्यूबेशन केन्द्र की ओर से आयोजित सम्पूर्ण कुक्कुट उत्पादन एवं व्यवसाय प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन सत्र के दौरान पाठ्यक्रम समन्ध्रयक एवं प्रभारी निदेशक डॉ. संदीप सरन ने चार राज्यों से सहभागी 23 प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि संस्थान एवं एग्रीबिजनेस इंक्यूबेशन केन्द्र कुक्कुट उद्यम स्थापित करने में उन्हें हरसंभव तकनीकी एवं परामर्श सहयोग प्रदान करेगा। कार्यक्रम में डॉ. जयदीप रोकड़े, डॉ. गीता, डॉ. एमपी सागर, एबीआई टीम के रघुविंदर कुमार व वैभवी कटरु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.