भभुआ, फरवरी 18 -- भगवानपुर, भभुआ, दुर्गावती की करीब 38 गांवों की फसल होती थी सिंचाई, किसानों ने नदी के अस्तित्व को बचाने की मांग की बुच्चा डैम से खडिहां गांव तक करीब दो किमी. नदी में उगा रहे हैं फसल भभुआ प्रखंड के मरिचांव गांव के पास सुवरा नदी में मिलती है कुकुरनहिया (पेज चार की बॉटम खबर) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की दूसरी महत्वपूर्ण कुकुरनहिया नदी की जमीन का अतिक्रमण कर कुछ किसानों द्वारा खेती की जा रही है। इससे करीब दो किमी. दूरी तक नदी है भी या नहीं यह बता पाना मुश्किल हो गया है। यह नदी कई जगहों पर नाला जैसा दिखाई पड़ती है। जैतपुर कला पंचायत के जोगिया बीर बाबा स्थान के पास ऐसा दृश्य देखा जा सकता है। इस नदी के पानी से भगवानपुर, भभुआ व दुर्गावती प्रखंड के करीब 38 गांवों के किसान फसल की सिंचाई करते थे। नदी की गाद की सफाई नहीं होने और ...