बागेश्वर, मई 19 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर सोमवार की रात आठ बजे करीब एक चीड़ का विशालकाय पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर हटाया। उसके बाद जाम खुला और लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर कई चीड़ के पेड़ गिरने की स्थिति में हैं। लोगों ने कई बार वन निगम व वन विभाग से इन्हें कटवाने की मांग की, लेकिन कुछ पेड़ों को काटा गया, लेकिन अभी भी कई पेड़ खतरा बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- कुकुड़गाड़ के पास चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित जो हवा चलने पर टूटकर सड़क पर आ रहे हैं। सोमवार की शाम भी तेज हवा के कारण एक पेड़ ब...