नई दिल्ली, फरवरी 8 -- किचन के कई काम ऐसे हैं, जिन्हें करने में समय लगता है। तो वही कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें बनाने में समय लगता है। खासतौर पर अगर आप किचन के लिए बिगिनर्स हो तो ये समय काफी ज्यादा होता है। चटोरी चेतना एक बार फिर से आपके लिए किचन के कमाल के हैक्स लेकर आई हैं, जो आपके किचन के मुश्किल कामों को आसान कर देंगे। उन्होंने 5 अमेजिंग कुकिंग हैक्स शेयर किए हैं, जिससे खाना भी टेस्टी बनेगा और आपको घंटों मेहनत नहीं करनी होगी। चलिए बताते हैं क्या हैं चटोरी चेतना के खास कुकिंग हैक्स-चटोरी चेतना के 5 अमेजिंग कुकिंग हैक्स1- भरवां पराठा आलू, प्याज, गोभी, पनीर का पराठा बनाना लगता है मुश्किल तो बस ये हैक कर लें ट्राई। चटोरी चेतना ने बताया कि पतला आटे की 2 लोई अलग-अलग पहले बेल कर रख लें। अब एक रोटी पर पर स्टफिंग वाला सामान रखें इसके बाद दूसर...