रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। जिला पीएम पोषण योजना कोषांग की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला स्कूल में जिला स्तरीय रसोइया सह सहायिकाओं के लिए कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। 40 विद्यालयों की टीम की प्रस्तुतियों को विभिन्न मानकों के आधार पर मूल्यांकित किया गया। शीला बारला (संत मारिया मध्य विद्यालय), लक्ष्मी देवी (राजकीयकृत मध्य विद्यालय सुकुरहुट्टू) क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। विजेता कुक को 5000 रुपए व उपविजेता कुक को 2500 रुपए की इनाम राशि भी दी गई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल नीलम आइलीन टोप्पो, डीईओ विनय कुमार, डीएसई बादल राज, एडीपीओ पंकज कुमार व स्वास्थ्य पदाधिकारी ने प्रतियोगिता का...