प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- कुंडा, संवाददाता। सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल कुंडा में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा तीन से कक्षा नौ तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक राजू नायडू ने किया। प्रतिभागी छात्राओं के बगैर आग के तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद लेते हुए छात्राओं के कौशल, उत्साह और रचनात्मक सोच की सराहना की। प्रतियोगिता में कक्षा तीन की छात्रा कृतिका, नैंसी, अनिका, भूमि, वैष्णवी, रिया, आराध्या, रुद्र, दृष्य, उत्सव, वैभव, कक्षा चार से अनमोल, अब्दुला, अंश, सूर्या, कक्षा 5 से अनिका, सेजल, तूबा, खदीजा, नुमैरा, जैनब, अनवी, ऐरा, कक्षा 6 से वर्तिका, परी, वैष्णवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.