कुशीनगर, मार्च 8 -- कुशीनगर। घरेलू और कॉमर्सियल रसोई गैस के दाम में बढ़ोत्तरी के बाद जिले के तमाम गैस गोदामों पर सिलेंडर लेने की होड़ मच गई। सिलेंडर के नए रेट के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके लागू होने की जानकारी मिलते ही उपभोक्ता बड़ी संख्या में गैस एजेंसियों और गोदामों पर पहुंच गये। शुक्रवार को दिन भर कई गैस गोदामो व एजेंसियों पर उपभोक्ताओ की लंबी कतारें लगी रही।सोशल मीडिया पर खाड़ी युद्ध को लेकर डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की किल्लत से संबंधी वायरल खबरों से उपभोक्ता परेशान थे। वहीं शुक्रवार को गैस बुकिंग के नियम में बदलाव और सिलेंडर की बढ़ाई गई कीमतों ने आग में घी डालने का काम किया। इसका सीधा असर शनिवार को आम जन जीवन पर पड़ता दिखाई दिया। गैस एजेंसियों के ...