बोकारो, अगस्त 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले के दर्जनों सरकारी विद्यालयों में पिछले चार माह से कुकिंग कॉस्ट की राशि नहीं मिलने के कारण मध्याह्न भोजन योजना बंदी के कगार पर पहुंच गई है। कई विद्यालयों में रसोईघर पर ताला लटक गया है और बच्चों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों के अनुसार सरकार की ओर से अप्रैल माह के बाद से मध्याह्न भोजन संचालन के लिए कुकिंग कॉस्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। शुरुआती दिनों में दुकानदारों से उधार खाद्यान्न और अन्य सामग्री लेकर किसी तरह व्यवस्था चलाई गई, लेकिन लंबे समय तक भुगतान नहीं होने के कारण अब दुकानदारों ने भी सामान देने से इनकार कर दिया है। चास प्रखंड के 14 सरकारी विद्यालयों में स्थिति सबसे अधिक गंभीर है। यह भी पढ़ें- Latehar News:...