रामगढ़, जून 23 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना बच्चों के पोषण और विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण कड़ी है। लेकिन कुकिंग कॉस्ट की राशि, उसकी पर्याप्तता और भुगतान की प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। हाल के दिनों में कई विद्यालयों से यह शिकायत सामने आई कि कुकिंग कॉस्ट की राशि समय पर नहीं मिलने के कारण शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ा। हालांकि शिक्षा विभाग का दावा है कि बकाया राशि का भुगतान कर दिया गया है और वर्तमान में ऐसी कोई समस्या नहीं है। मध्याह्न भोजन योजना के तहत पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्रति छात्र प्रतिदिन 6.78 रुपये तथा छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 10.17 रुपये कुकिंग कॉस्ट निर्धारित है...