नई दिल्ली, अगस्त 5 -- आलू-पत्तागोभी की सब्जी बच्चों से ले कर बड़ों तक, सभी को पसंद आती है। इसमें बहुत ज्यादा मसाले डालने की जरूरत नहीं होती, सिर्फ बेसिक मसालों में भूनकर ही सब्जी का टेस्ट काफी अच्छा आता है। आज आलू-पत्तागोभी की ही एक रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। कई बार ज्यादा टाइम नहीं होता है, ऐसे में कुकर में आप दस मिनट में टेस्टी सी सब्जी बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसका टेस्ट भी काफी अच्छा आता है और ये रोटी, पराठे, पूड़ी और यहां तक कि चावल के साथ भी काफी टेस्टी लगती है। नॉर्मली तो आपने अपने तरीके से आलू पत्तागोभी कई बार बनाई होगी, एक बार इस तरीके से बनाकर ट्राई करें। बहुत ही अच्छा स्वाद आता है और कुकर में बनाने की वजह से टाइम की भी बचत हो जाती है। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी जान लेते हैं -आलू-पत्तागोभी की सब्जी बनाने के लिए सामग्र...