नई दिल्ली, जून 24 -- दाल भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है। लगभग हर घर में रोज कोई ना कोई दाल बनती है, कभी लंच में तो कभी डिनर में। हर किसी का दाल बनाने का अपना अलग तरीका होता है। खैर, आज हम कोई नई रेसिपी आपके लिए नहीं ले कर आए हैं, बल्कि दाल बनाने से जुड़ी एक टिप्स साझा कर रहे हैं जो बहुत से घरों में फॉलो की जाती है। आपने देखा होगा कि कोई भी दाल बनाते हुए बहुत से लोग एक चम्मच देसी घी भी कुकर में डाल देते हैं। पर क्या कभी सोचा है कि ऐसा करने से क्या फायदे होते हैं? स्वाद से जुड़ी ये ट्रिक कोई नई नहीं है, बल्कि दादी-नानी के जमाने से चली आ रही है। आज भी कई बड़े-बड़े शेफ या कुकिंग एक्सपर्ट दाल उबालते हुए एक चम्मच घी मिलाने की बात करते हैं। ऐसा करने से दाल में क्या बदलाव आता है, आइए जानते हैं -दाल उबालते हुए 1 चम्मच देसी घी मिलाने से क्या होता ह...