इटावा औरैया, जनवरी 13 -- इकदिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार को नाबालिग से कुकर्म की सूचना और मारपीट की घटना ने कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बना दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया, लेकिन पुलिस जांच और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे नाबालिग के साथ कुकर्म की घटना प्रमाणित हो सके। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता। वायरल वीडियो में एक किशोर होटल के एक कर्मचारी पर कुकर्म का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.