हरदोई, मार्च 23 -- बेहटा गोकुल। क्षेत्र में नाबालिग से कुकर्म के दर्ज मुकदमे ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपी पक्ष ने इसे रंजिशन दर्ज कराया गया झूठा मामला बताते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में दर्ज कुकर्म के मामले में अब आरोपी पक्ष ने सवाल उठाए हैं। मामले में आरोपी 14 वर्षीय किशोर की दादी ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से मुलाकात कर पूरे प्रकरण को रंजिशन फर्जी बताया है। दादी का कहना है कि उनका पौत्र मूकबधिर है और बोलने-सुनने में असमर्थ है। ऐसे में वह किसी को बहलाकर घटना को अंजाम नहीं दे सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उनके पौत्र को साजिश के तहत फंसाया गया है। साथ ही यह भी दावा किया कि पीड़ित बच्चा ट्रॉली से गिरकर घायल हुआ था, जिसका फायदा उठाकर यह मुकदमा दर्ज कराया ...