मथुरा, अप्रैल 24 -- कोतवाली पुलिस ने कुकर्म और बलात्कार के वांछित दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी रिक्शा चालक ने 10 वर्षीय बालक को देवराहा बाबा घाट की ओर यमुना किनारे ले जाकर कुकर्म किया था। पीड़ित बालक के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। गुरुवार को अभियुक्त रिक्शा चालक विष्णु निवासी बाल्मीकि बस्ती, थाना जगदीशपुरा, जनपद आगरा को कुम्भ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।एल अप्रैल को एक महिला ने आरव निवासी गांव गजू, थाना राया के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने पीड़िता के घर में घुसकर खाने में नशे की गोली खिलाकर बेहोशी की हालत में शारीरिक सम्बन्ध बनाये और वीडियो एवं फोटो खींचकर ब्लेकमेल किया। यह भी पढ़ें- सर्राफ से मांगी पचास हजार की रंगदारी वीडियो...