लखनऊ, मार्च 23 -- कुकरैल बंधे के किनारे विकसित हो रहे शक्ति उपवन का सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और तय समय सीमा में कार्य पूरा किया जाए। अधिकारियों ने महापौर को परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी। महापौर ने स्पष्ट किया कि शक्ति उपवन को एक आदर्श सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। करीब 3.6 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित हो रहे इस उपवन में लॉन्ग वॉक ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले, फाउंटेन और नक्षत्र वाटिका जैसी सुविधाएं होंगी। साथ ही मियावाकी पद्धति से पौधरो...