लखनऊ, मार्च 23 -- गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को कुकरैल नदी पर प्लॉग रन आयोजित किया गया। दौड़ते हुए कचरा उठाने के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और मौजूद लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प दिलाया गया। इस पहल से लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्रों, स्वयंसेवकों, पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य नदी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना था, ताकि समाज का हर वर्ग इस पहल का हिस्सा बन सके। जिला मजिस्ट्रेट लखनऊ के मार्गदर्शन में जिला गंगा समिति भविष्य में भी स्वच्छ और निर्मल नदियों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

ह...