लखनऊ, अप्रैल 8 -- नाइट सफारी के लिए चार लेन की बनाने का प्रस्ताव था हरियाली को कम नुकसान पहुंचे, इसलिए चौड़ाई कम होगीलखनऊ, प्रमुख संवाददाता।प्रस्तावित नाइट सफारी के लिए कुकरैल जंगल के अंदर की सिंगल लेन की सड़क को चार लेन किए जाने का प्रस्ताव अब दो लेन तक सिमट रहा है। जंगल के पेड़ों को कम नुकसान पहुंचे, इसलिए प्रस्ताव में फेरबदल किया जा रहा है।कुकरैल जंगल के अंदर कुर्सी रोड से प्रस्तावित नाइट सफाई तक गई 3.5 की सड़क को चार लेन किए जाने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी की ओर से शासन को भेजा गया था। पिछले साल फरवरी में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। पीडब्ल्यूडी के अनुसार नाइट सफारी को लेकर पर्यावरण पर नजर रख रही सेंट्रल इंपॉवर्ड कमेटी (सीआईसी) ने चार लेन की सड़क पर आपत्ति जताते हुए इसे दो लेन बनाने का प्रस्ताव रखा है। विभाग क...