रांची, नवम्बर 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर-झारखंड ऐट 25 थीम आधारित कुकरी लीग, स्पीच तथा चित्रकारी जैसी विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मीनाक्षी प्रकाश, कल्स्टर अधिकारी, जेएसएलपीएस रांची थीं। आईएचएम रांची में जेएसएलपीएस रांची के पलाश दीदी कैफे फूड कलस्टर डेवेलॉपमेंट प्रोजेक्ट के तहत चलाए जा रहे 10 दिवसीय फाउंडेशन कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम की दीदियों ने इसमें 25 प्रकार के स्थानीय व्यंजन पकाए। इसमें- लोहरदगा, गोड्डा, सिमडेगा, पाकुड़, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम जैसे विभिन्न जिलों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं दीदियों की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। राजकुमारी उरांव, महिला मंडल- लोहरदगा, चमणी कुमारी, महालक्ष्मी- आजीविका महिला समूह, रामगढ़ और विलासो देवी- मां काली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.