देवघर, अप्रैल 12 -- चितरा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुकराहा स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भव्यता और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हो गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया। मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और गूंजते भजन-कीर्तन ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। क्षेत्र वासियों के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आयोजित इस अनुष्ठान में श्री दुर्गा पूजन, चण्डी पाठ, शांति यज्ञ समेत कई धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न कराए गए। यज्ञ के दौरान कुकराहा, मंजूरगिला, सिकटिया, मंझलीबाद, सिमला, बरमसोली, बसकी, बनकनाली, महतोडीह, दुबिया सहित आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई और सुख-शांति की प्रार्थना की। अनुष्ठान...