आदित्यपुर, मार्च 7 -- चांडिल, संवाददाता। कुकड़ू प्रखंड के दारूदा में एक जंगली हाथी शुक्रवार को दिनभर सड़क और खेतों में चहलकदमी करता नजर आया। इस दौरान जंगली हाथी काफी देर तक मिलन चौक-तिरूलडीह सड़क पर डटा रहा। जिससे इस सड़क से होकर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। देर शाम तक हाथी बड़ालापांग के पास मौजूद था, जिससे गांव के लोगों में भय बना हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...