आदित्यपुर, अप्रैल 15 -- चांडिल,संवाददाता। कुकड़ु प्रखंड में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। सोमवार देर रात सात जंगली हाथियों के झुंड ने डाटम गांव में मिहिर महतो का घर तोड़ दिया और घर में रखे अनाज को चट कर गया। इसके अलावा हाथियों के झुंड ने गोंगाडीह स्थित चोड़ा टोला में जगन्नाथ सिंह मुंडा का घर तोड़ कर घर में रखे धान एवं आलू खा गया। कर्ण सिंह मुंडा और विश्वजीत सिंह मुंडा की खेत में लगे लौकी की खेती को रौंद कर बर्बाद कर दिया। इधर, जंगली हाथियों के गांव में डेरा जमाने से लोगों में डर बना हुआ है। और वे लोग रातजगा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दें कि गत शनिवार को जंगली हाथियों ने कुकड़ू में 55 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति राधा तांती को पटक कर मार डाला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.