सासाराम, मई 10 -- दिनारा। थाना क्षेत्र के चितांव गांव के दक्षिण बधार में स्थित एक कुआं से रविवार शाम अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मृतक कोचस थाना क्षेत्र के हरनाथपुर निवासी बचनु मुसहर का 48 वर्षीय पुत्र फुलन मुसहर बताया जाता है। कुआं में शव होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुमानतः शव चार दिन पहले का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...