बांका, मई 17 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेला गांव के बहियार स्थित एक कुएं से एक महिला की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। रविवार की सुबह सात बजे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कुएं से लाश निकाल कर पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच किया।

मृतका की पहचान मृतका की पहचान बेला गांव के मुकेश यादव की पत्नी सुनीता देवी उर्फ मैनमा देवी(28) के रूप में हुई है। पुलिस महिला की हत्या या आत्म हत्या के गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। मृतका को दो बेटियां मधु कुमारी(14)और नेहा कुमारी(7) एवम एक पुत्र दिलखुश कुमार (14) है। घर में मृतका की बूढ़ी सास है।

घटनाक्रम मृतका के पुत्र और पुत्रियों से लोगों को मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व मृतका का अपने पति मुकेश यादव से घर में विवाद हुआ...