गढ़वा, अप्रैल 20 -- रंका, प्रतिनिधि। रंका थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद ने एक युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पिछले दो जनवरी से लापता थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी 20 वर्षीय रितेश कुमार रवि का शव रविवार की रात खुरा गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रितेश का खुरा गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसी महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। उसके बाद साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। यह भी पढ़ें- युवक के अंतिम संस्कार के बाद पत्नी, उसके प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर कु लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के ...