दुमका, मई 8 -- कुएं से मिला अधेड़ का शव जरमुंडी, प्रतिनिधि।जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवारा गांव के मिर्धा पट्टी टोला में कुएं से एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। कुएं में शव मिलने की सूचना मिलने के बाद जरमुंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान धावाटांड़ निवासी छोटो मुर्मू (50) पिता स्व. रेसका मुर्मू बताई जाती है। बताया जाता है कि अत्यधिक शराब पीकर छोटू मुर्मू कण में गिर गया था। इधर मृतक के परिजनों द्वारा लाश का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किए जाने पर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत घर वालों ने इस संदर्भ में पुलिस को एक आवेदन भी दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.