पाकुड़, जनवरी 23 -- 0-कुएं से नाबालिग आदिवासी लड़की का शव बरामद हिरणपुर, एक संवाददाता। हिरणपुर थाना क्षेत्र के खिजुरडांगा गांव में एक कुएं से शुक्रवार को नाबालिग आदिवासी युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती बीते पांच दिनों से लापता थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। अंततः घर के निकट बहियार किनारे स्थित एक कुएं में एक शव दिखा। इसकी सूचना मिलते ही यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना के एसआई जेना बालमुचु और एएसआई सनातन मांझी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बता...