रायबरेली, मार्च 22 -- परशदेपुर,संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इंटर की लापता छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से छात्रा के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब 15 दिन से लापता छात्रा की खोजबीन करना भी थाने की पुलिस ने मुनासिब नहीं समझा। जबकि छात्रा के परिजनों की ओर से थाने में गुमशुदर्गी कराई गई थी। नसीराबाद थाने के पूरे बाज मजरे संडहा गांव के रहने वाले रामसुंदर वर्मा की छोटी 17 वर्षीय बेटी अनु क्षेत्र के आरएस पांडेय इंटर कॉलेज रमसापुर की इंटर की छात्रा थी। वह बोर्ड परीक्षा में शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमसापुर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही थी। बीती पांच मार्च को अचानक छात्रा घर से लापता हो गई। इसके बाद परिजन छात्रा की खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.