कुएं में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या कर फेंके जाने का लगाया आरोप
इटावा औरैया, जून 14 -- भरथना। नगला अमर गांव के किनारे स्थित एक खेत में बने कुएं में शनिवार देर शाम एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की टीम बुलाकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। शनिवार देर शाम कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में बने कुएं पर पड़ी, जहां उन्हें पानी में किसी युवक का शव दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- अंतिम संस्कार के बाद मिला मारपीट का फुटेज, बेटे की हत्या का आरोप शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.