सोनभद्र, जून 6 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सायल के सरडीहा गांव में शनिवार को एक किशोरी का शव कुएं में मिला। सायल निवासी 13 वर्षीय प्रियंका पुत्री मीतराज, जो कक्षा 7 की छात्रा थी। शुक्रवार को वह घर से बिना बताएं चली गई थी, परिजन काफी तलाश किए किंतु पता नहीं चला। शनिवार को घर से थोड़ी दूरी पर कुएं में मृत अवस्था में पायी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली के एसएसआई संजय सिंह मौके पर पहुंच अग्रिम कार्यवाही करने जुट गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...