गुमला, सितम्बर 14 -- गुमला। बसिया थाना क्षेत्र के टांगर जरिया ढौठाटोली निवासी 60 वर्षीय मोनिका इंदवार की रविवार रात कुआं में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह शौच के लिए जाने के दौरान कुआं से पानी भर रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुआं में गिर गई। रात होने के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह परिजनों ने खोजबीन की। दोपहर में घर के पास स्थित कुआं में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...