झांसी, मार्च 14 -- रक्सा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव सिमरा में खेत पर कुएं से पानी भरते वक्त पैर फिसलने से गिरी 11वीं की पानी में डूबकर मौत हो गई। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कुएं में देखा तो शव उतरा रहा था। पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। गांव सिमरा निवासी मुकेश यादव की 16 वर्षीय बेटी रुचि यादव डोमागोर गांव स्थित एक कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा था। बीती देर शाम वह खेत पर चारा लेने गई थी। इसी बीच वह खेत पर बने कुएं से पानी भरने लगी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर गई। देर रात जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की। जब लोगों ने कुएं में टॉर्च के सहारे देखा तो दंग रह गए। रुचि का शव कुएं के पानी में उतरा था। जिससे...