रांची, मई 4 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। नरकोपी थाना क्षेत्र के पिपररोली गांव से सोमवार को 48 वर्षीय कोलो उरांव (पिता स्व. उदय उरांव) का शव बरामद किया गया। थाना प्रभारी नागेश्वर साव के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसकी मौत कुएं में डूबने से हुई है। परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...