श्रावस्ती, मई 11 -- इकौना(श्रावस्ती),संवाददाता। श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम सोनरई में रविवार देर शाम एक व्यक्ति घुइया का पत्ता काटते समय कुएं में गिर गया। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम सोनरई निवासी निर्मल कुमार मौर्य ने बताया कि उनके भाई पेशकार मौर्य (45) रविवार को साग बनवाने के लिए घर के बाहर बने कुएं में के निकट लगे घुइया के पत्ते को काट रहे थे। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह कुएं में गिर गए। पेशकार जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। तब पता चला कि वह कुएं में फिसल कर गिर गए हैं। आनन-फानन में गांव के कुछ तैराकों ने कुएं में छलांग लगा दी और उन्हें बाहर निकाला। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर प...