गुमला, मई 2 -- गुमला। थाना क्षेत्र के मोकरो हुडकुटोली गांव में पानी भरने के दौरान कुएं में गिरने से 48 वर्षीय सोमारी उरांव की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार सोमारी उरांव शुक्रवार शाम को घर से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित कुएं पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान बाल्टी की रस्सी अचानक उनके हाथ में उलझ गई। बाल्टी भारी होने के कारण वह संतुलन नहीं बना सकीं और सीधे कुएं के गहरे पानी में गिर गईं।करीब एक घंटे बाद जब गांव के अन्य लोग पानी भरने कुएं पर पहुंचे तो उन्होंने पानी में सोमारी की चप्पल और प्लास्टिक की बाल्टी तैरती देखी। इसके बाद अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बांस के लंबे डंडे की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस...