महाराजगंज, मई 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द पूरब टोला में शनिवार की शाम खेलते समय कुएं में गिरे पांच साल के मासूम की जान नहीं बच सकी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद उसके घर कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में इस घटना से मातम हो गया है। वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था।गांव निवासी मो. हसन (5) पुत्र वारिस घर के पास खेल रहा था। इसी बीच अचानक पैर फिसलने से वह खुले कुएं में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच बचाव मे लग गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद...