फतेहपुर, अप्रैल 21 -- छिवलहा। हथगाम थाना क्षेत्र के अहिन्दा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर के पुराने सूखे कुएं में मंगलवार सुबह एक अन्ना बैल गिर गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख अनूप सिंह, प्रखंड संयोजक वैभव गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर जेसीबी मशीन मंगाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंचे डा. पुष्पेंद्र तिवारी ने बैल का उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...