आगरा, मार्च 6 -- नेशनल हाइवे स्थित नई कालोनी के बाहर बने गहरे सूखे कुएं में गिरे कुत्ते के दो पिल्लों को आगरा की कैसपेर्स होम ट्रस्ट ने पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। आगरा की कैसपेर्स होम ट्रस्ट की विनीता अरोरा ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि तीन दिन पहले सतोली स्थित एक कालोनी के पास खेलते समय कुत्ते के दो पिल्ले अचानक खुले पड़े पुराने कुएं में गिर गए। इसके बाद ट्रस्ट की पूरी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत कुत्ते के दोनों पिल्लों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद ट्रस्ट की टीम उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.