हमीरपुर, जनवरी 2 -- हमीरपुर। थाना कुरारा के सिकरोढ़ी गांव में कुएं में गिरे एक अधेड़ शख्स को सुरक्षित बाहर निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सिकरोढ़ी गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश सागर चक्कर आने से कुएं में गिर गया था। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ कुएं के पास लग गई। गांव निवासी आपदा मित्र शिवेंद्र कुमार यादव ने साहस का परिचय देते हुए सीढ़ी की मदद से कुएं के नीचे उतरा और फिर सुरेश को रस्सी के सहारे बांधकर ऊपर पहुंचाया। वायरल वीडियो बीते रविवार का बताया जा रहा है। कुएं से निकाले जाने के बाद सुरेश को इलाज के लिए अस्पताल भी लाया गया था। सुधार होने के बाद छुट्टी कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...