चंदौली, अप्रैल 22 -- चहनियां। ककरहटी गांव के सिवान में झाड़ झंखाड़ से पटे कुएं में बुधवार को नील गाय गिर गई। इसकी जानकारी होने पर आसपास काम कर रहे किसानों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ग्रामीणों की मदद से नील गाय को रस्सी बांधकर बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार नील गाय को समय रहते बचा लिया गया, नहीं तो मौत हो गई होती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...