गिरडीह, मार्च 5 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के भेलवा में जंगल से भटक कर आया एक हिरण गुरुवार को लगभग 11 बजे कुएं में गिर गया। जिसके बाद ग्रामीणों की देखने के लिए वहां काफी भीड़ लग गई। बाद में ग्रामीणों ने हिरण को निकालने के लिए रस्सी के सहारे से प्रयास शुरू किया, लेकिन हिरण नहीं निकाला जा सका। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब 4 घंटे रेस्क्यू के बाद हिरण को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुएं में गिरने के कारण हिरण घायल हो गया था। बाद में वनकर्मियों ने उसका चिकित्सकों से उपचार करवाया। जिसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.